विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaरियाद हमलों के बाद सऊदी में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
रियाद में हवाई हमलों के बाद भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, हमलों के दौरान घर में रहने और संबंधित वीडियो या खबरें साझा न करने की अपील की है। रियाद के किंग खालिद हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित हैं, जबकि अन्य शहरों में विमान सेवाएं कुछ रुकावटों के साथ जारी हैं। 10 अक्टूबर के हमले में घायल भारतीयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Amar Ujala··Riyadh

