सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर को खुले रहेंगे
वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर रविवार को ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे। यह कदम 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए है। यह हड़ताल एक दशक पुराने मांग पर आधारित है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 25 सितंबर को अपना वेतन और पेंशन प्राप्त करेंगे।
News On AIR·9 घंटे पहले




