विश्वशाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन हादसे में एक महिला की मौत, दो गंभीर घायल
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में रुद्रपुर रेलवे फाटक के पास तीन महिलाएं बकरियां चराते समय तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। 55 वर्षीय मुन्नी देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में लगभग 15 बकरियों की भी मौत हुई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Prabhat Khabar·3 घंटे पहले·Shahjahanpur




