विश्वविशेषज्ञों ने शहरी जल संरक्षण और समेकित प्रबंधन पर जोर दिया
इंडिया हैबिटेट सेंटर में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित अर्बन अड्डा-2026 में विशेषज्ञों ने कमजोर मानसून और घटते भूजल के बीच शहरों में जल सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जल संकट और जलभराव को एक जल चक्र के हिस्से के रूप में देखने की बात कही। वर्षाजल संचयन, जल निकाय पुनर्जीवन, पानी पुन: उपयोग और भूजल रिचार्ज को समाधान बताया। समेकित प्रबंधन और योजना निर्माण में नागरिक भागीदारी पर भी बल दिया गया।
Amar Ujala·

