लखीमपुर में बेमौसम बारिश से धान की फसल खराब
लखीमपुर खीरी जिले में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खरीफ सीजन में बड़े पैमाने पर धान की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं क्योंकि कई खेतों में फसल कटाई के कगार पर थी। अचानक बारिश और पानी भरने से फसल गिर गई और खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
News18 Hindi··Lakhimpur Kheri


