विश्वभारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पास संकटग्रस्त केमिकल टैंकर से 23 लोगों को...
भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पारादीप से लगभग 37 नॉटिकल मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में संकट में फंसे विदेशी केमिकल टैंकर एमटी सीगल 9 से 23 चालक दल के सदस्यों को बचाया। बेलीज के झंडे वाले इस टैंकर में 9,000 मीट्रिक टन पाम ऑयल था। 27 सितंबर को इंजन खराबी और बैलास्ट टैंक में तेजी से पानी भरने के कारण टैंकर संकट में था। तटरक्षक बल ने आधुनिक उपकरणों से रिसाव नियंत्रित कर टैंकर के पलटने से बचाया।
Amar Ujala·16 घंटे पहले·Paradip



