विश्वबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, गोपालगंज समेत 9 जिलों में तबाही
बिहार की प्रमुख नदियों गंगा, गंडक, सोन और घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, वैशाली समेत 9 जिलों में भारी तबाही हुई है। कई तटबंध टूट गए हैं और कई इलाके जलमग्न हैं। 24 प्रखंडों के 65 गांवों में लगभग 1.50 लाख लोग प्रभावित हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर है।
Prabhat Khabar·3 घंटे पहले·Patna




