विश्वपटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट पर बिजली गिरी, पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की
बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान के नोज को नुकसान हुआ, लेकिन पायलट ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान दोपहर 3:10 बजे पटना से उड़ान भरा था और शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। तकनीकी जांच जारी है।
Prabhat Khabar··Lucknow


