राजनीतिदिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर धरना नियम सख्त किए
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में धरना-प्रदर्शन के नियम कड़े कर दिए हैं। अब जंतर मंतर पर किसी भी विरोध के लिए 10 दिन पहले डीसीपी को आवेदन देना होगा। सेंट्रल विस्टा और इंडिया गेट के आसपास प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। भीड़ के अनुसार जंतर मंतर, रामलीला मैदान और बुराड़ी में जगह तय की गई है।
News18 Hindi··Delhi




