विश्वजितिया व्रत में संतान की लंबी उम्र के लिए मंत्र और माला
जितिया व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा के अनुसार, जितिया व्रत के दौरान महिलाएं पुत्रजीवक बीज की माला पर संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। मंत्र ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः संतान से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी करता है। जाप पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूरी निष्ठा से करना चाहिए।
Prabhat Khabar·3 घंटे पहले




