स्वास्थ्यओडिशा में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की मौत, दो घायल
ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे एक मरीज की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतक सुजोष बारिक (35) उदला के कुंडाबाई के निवासी थे और गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित थे। वे भुवनेश्वर के अस्पताल ले जाए जा रहे थे। धमाका उदला अनुमंडल अस्पताल के बाहर हुआ जब सिलेंडर का वाल्व खोला गया। पुलिस के अनुसार गैस लीक से आग लगी और सिलेंडर फटा। मरीज को जलती एंबुलेंस से बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई।
Amar Ujala··Mayurbhanj



