व्यापारएसी की अधिक बिजली खपत पर 4 कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया
मार्क 1 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी, जिसकी वार्षिक बिजली खपत 684.9 यूनिट बताई गई थी, जांच में लगभग 4.2 गुना अधिक बिजली खपत करता पाया गया। खरीदार हिमांशु पाराशर की कई शिकायतों के बावजूद कंपनी ने समस्या नहीं सुधारी और न ही एसी बदला। उपभोक्ता आयोग ने फ्लिपकार्ट समेत चार कंपनियों को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए एसी सुधारने, बदलने या 19,990 रुपए ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया और 10,000 रुपए मुआवजा भी दिया।
Bhaskar·16 घंटे पहले·Guna



