खेलएशियन गेम्स 2026 में भारत ने स्क्वाश में तीन पदक जीते
एशियन गेम्स 2026 में भारत का स्क्वाश अभियान तीन पदकों के साथ समाप्त हुआ। जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार वेलावन की मिश्रित युगल जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। अभय सिंह और अनाहत सिंह ने पुरुष और महिला एकल में रजत पदक हासिल किए। दोनों फाइनल में मलयेशियाई खिलाड़ियों से हार गए। अभय को 18वें रैंक के ऐन योउ एंग ने हराया, जबकि अनाहत को पांचवीं रैंक की सिवासंगारी सुब्रमणयम से हार मिली।
Amar Sports·14 घंटे पहले



