राजनीतिईडी ने केपीएससी परीक्षा घोटाले में निलंबित अध्यक्ष और सदस्य को गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस साहूकार और सदस्य बीवी गीता को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई। जांच 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों पर केंद्रित है। पूर्व परीक्षा नियंत्रक आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और बिचौलिए बसवराज कन्नाले पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
Amar Ujala··Karnataka



