विश्वआणंद में एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर में पांच की मौत, पांच घायल
गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस ट्रक को ओवरटेक करते समय टकरा गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। बस में लगभग 30 से 40 यात्री सवार थे। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य कर रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Amar Ujala·4 घंटे पहले·Anand


