स्वास्थ्यआईआईटी बॉम्बे हॉस्टल में गैस लीक और आग से 5 घायल, दो बच्चे शामिल
मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल नंबर 6 में गुरुवार रात सिलेंडर की पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इस घटना में 12 और 9 साल के दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राजावाड़ी और कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना रात 10:25 बजे मिली, पुलिस और बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची।
News18 Hindi··Mumbai


