राजनीतिअतीक के करीबी से जुड़ी अवैध गौशाला पर बुलडोजर से कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कछार इलाके में करीब 3,000 वर्ग मीटर में बनी अवैध गौशाला को बुलडोजर से गिरा दिया। यह गौशाला अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान के दामाद मों जैद से जुड़ी है। मौके पर मौजूद लगभग 400 गाय-भैंसों को नगर निगम ने संरक्षण में लिया। कार्रवाई भारी पुलिस और PAC सुरक्षा के बीच हुई। गौशाला बिना नक्शा मंजूरी के बनी थी।
Aaj Tak·4 घंटे पहले·Prayagraj



