राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaपश्चिम बंगाल: दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। रायगंज के एक गांव में छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। बच्ची 3 नवंबर से लापता थी, उसका शव कुलिक नदी के पास मिला था। पुलिस चार दिन से आरोपी की तलाश कर रही थी।
Amar Ujala··Raiganj



