विश्वफ़ोटो: Prabhat Khabarदिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 मजदूर फंसे
दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। मलबे में दो मजदूर फंसे होने की आशंका है। हादसे के समय 17 मजदूर काम कर रहे थे। बचाव कार्य घनी आबादी के कारण चुनौतीपूर्ण है।
Prabhat Khabar··Delhi



