विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaपालघर आश्रम स्कूल के दो छात्र मोटरसाइकिल हादसे में मृत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच छात्र चोरी छिपे आश्रम स्कूल से नवरात्रि मेले गए थे। लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल कोंगड़ी घाट पर फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इसमें 12वीं के सुमित मोटीराम भिंगल (18) और नौवीं के प्रीतम गणेश पोतिंडा (15) की मौत हो गई, तीन घायल हुए। सुरक्षा खामियों के कारण प्रधानाध्यापक, छात्रावास अधीक्षक और चौकीदार को निलंबित किया गया।
Amar Ujala··Palghar



