राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaदिल्ली में हिरासत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेता रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया था। रविवार को उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद रिहा कर दिया गया। पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर रिहाई की पुष्टि की। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की खबरों को खारिज करते हुए जंतर-मंतर मार्च की घोषणा की।
Amar Ujala··Delhi




