राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaतमिलनाडु में मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद पर दलों ने बैठक से वॉकआउट किया
तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में सत्तारूढ़ टीवीके और मुख्य विपक्षी डीएमके समेत कई दलों ने पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए बैठक से वॉकआउट किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। अन्नाद्रमुक और भाजपा के प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने की।
Amar Ujala·




