राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaयूपी एसआईआर में मतदाता नाम हटाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों पर चुनाव आयोग को आवश्यक कार्रवाई करने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ताओं से अनसुलझी शिकायतों का विवरण मांगा। एक विधानसभा क्षेत्र में एक समुदाय के नाम हटाने के लिए 32 फॉर्म-7 जमा करने का आरोप है, जिनमें कुछ पर बूथ स्तर अधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं। चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा होने की बात स्वीकार की।
Amar Ujala·



