खेलफ़ोटो: Amar Sportsखेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए सहायता सीमा बढ़ाई ₹50 करोड़
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल महासंघों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता की सीमा ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹50 करोड़ कर दी है। शुक्रवार को जारी संशोधित दिशानिर्देशों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को बढ़ावा देना और व्यवस्थाओं को मजबूत करना है। सहायता राशि आयोजन के महत्व, भाग लेने वाले देशों और खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर तय होगी। प्रस्तावों का आकलन खेल सचिव की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।
Amar Sports·



