स्वास्थ्यफ़ोटो: Amar Ujalaशरद पवार को अस्पताल से छुट्टी, घर पर जारी रहेगा इलाज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि पवार की हालत स्थिर है। उन्हें ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण का सामना करना पड़ा था। अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा, जहां उन्हें सामान्य सावधानियां और उम्र के अनुसार अतिरिक्त निर्देश दिए गए हैं। पवार अनुशासित हैं और अपनी देखभाल अच्छे से करेंगे।
Amar Ujala··Mumbai




