राजनीतिफ़ोटो: News18 Hindiसौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल, अजिंक्य शिंदे को मिली जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। अजिंक्य शिंदे को जमानत पर रिहा किया गया। तीनों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने अदालत में दास और रांका पर शांति भंग और बॉन्ड उल्लंघन का आरोप लगाया, जबकि शिंदे पर पुराना बॉन्ड लागू नहीं था।
News18 Hindi··Delhi



