राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaअमित शाह की लोकतंत्र रैली पर संजय राउत का तंज, राहुल गांधी की तारीफ
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला किया और कहा कि जो लोग लोकतंत्र को खत्म कर चुके हैं, वे अब इसे बचाने के लिए रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व में हैदराबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर तंज कसा। राउत ने विपक्ष की 'चलो दिल्ली' रैली को लोकतंत्र, संविधान, स्वतंत्रता और नागरिक आजादी की रक्षा से जुड़ा बताया और इसे 1974 की जयप्रकाश नारायण रैली से तुलना की। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की भी आलोचना की।
Amar Ujala··Hyderabad




