राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaरुबियो ने ट्रंप प्रशासन में चार साल पूरा करने की पुष्टि की
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटके के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो के प्रशासन छोड़ने की अफवाहें उड़ीं। रुबियो ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पूरे चार साल काम करेंगे। उन्होंने 2028 के चुनाव की तैयारी की बात भी नकार दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रहे रुबियो ने कहा कि उन्हें अपना काम पसंद है और पद छोड़ने की अफवाहें हास्यास्पद हैं। व्हाइट हाउस ने भी अफवाहें गलत बताईं।
Amar Ujala·


