राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaआरएसएस ने विरोध के अधिकार का समर्थन किया, देश-विरोधी दुरुपयोग से किया आगाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नागरिकों के विरोध और सवाल उठाने के लोकतांत्रिक अधिकार का समर्थन करते हुए सार्वजनिक प्रदर्शनों के देश-विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग से सावधानी बरतने की अपील की है। इंदौर में 2 नवंबर से शुरू होने वाली वार्षिक बैठक से पहले, संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि विरोध करने वालों को संघ का समर्थक या विरोधी नहीं मानना चाहिए। उन्होंने यूजीसी सर्कुलर को असंतुलित बताया और संतुलित निर्णय की मांग की।
Amar Ujala··Indore



