राजनीतिRPF ने ट्रेन में मानव तस्करी से 5 बच्चों को बचाया
24 सितंबर को RPF और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अयोध्या कैंट से लखनऊ के बीच ट्रेन संख्या 15568 के S-5 कोच में पांच नाबालिग बच्चों को मानव तस्करी से बचाया। ये बच्चे कटिहार से अहमदाबाद बिजली के खतरनाक काम के लिए ले जाए जा रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 'ऑपरेशन आहट' के तहत हुई।
News18Hi Business·2 घंटे पहले·Lucknow




