विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaदिवाली-छठ पर रेलवे चलाएगी करीब 1000 विशेष ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक नियमित ट्रेनों के अलावा करीब 1000 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इस व्यवस्था में लगभग 9.25 लाख सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। जरूरत पड़ने पर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल 600 विशेष सेवाएं नियमित की गई थीं, इस बार और अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
Amar Ujala·




