विश्वदिल्ली में CJP प्रदर्शन के बीच रेलवे ने 170 से अधिक ट्रेनें रद्द कीं
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के कारण उत्तर रेलवे ने सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक 170 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 9 ट्रेनों का परिचालन गाजियाबाद तक सीमित किया गया है या वहीं से शुरू होगा। दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
News18 Hindi··Delhi



