गोवा में राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया
गोवा में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हर राज्य में वोट चोरी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया तो वह कानूनी मामला बन जाएगा। गांधी ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि पूरा देश वोट चोरी की साजिश से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे और मोदी-शाह को इसकी जानकारी है।
Dainik Bhaskar··Goa



