खेलफ़ोटो: Amar Sportsपीवी सिंधू बनीं आईओए एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष, हरमनप्रीत सिंह उपाध्यक्ष
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह उपाध्यक्ष होंगे। भारोत्तोलक मीराबाई चानू और तैराक साजन प्रकाश को आईओए की जनरल बॉडी में एथलीट प्रतिनिधि चुना गया है। सभी चार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और 5 दिसंबर को होने वाले आईओए चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
Amar Sports·


