खेलफ़ोटो: Amar Sportsफ्रेंच ओपन: पीवी सिंधू और अश्मिता ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, आयुष-तन्वी बाहर
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और युवा खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अश्मिता ने विश्व नंबर दो अकाने यामागुची को 21-19, 21-18 से हराया। सिंधू ने रिको गुंजी को 21-12, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।
Amar Sports·



