सर्दी-बुखार के बाद निमोनिया फैल रहा, रोज 150 मरीज
अस्पतालों में सर्दी और बुखार के बाद निमोनिया के मामले बढ़ रहे हैं, रोजाना लगभग 150 मरीज सांस फूलने और ऑक्सीजन सेचुरेशन कम होने की समस्या से जूझ रहे हैं। एम्स ने चेतावनी दी है कि सर्दियों में खांसी, जुकाम और बुखार की अनदेखी से फेफड़ों में संक्रमण हो सकता है। बुजुर्गों में इन्फ्लूएंजा ए संक्रमण से निमोनिया की जटिलताओं का खतरा अधिक होता है। इन्फ्लूएंजा ए के बढ़ते मामलों के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Dainik Bhaskar·




