राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaसिद्धारमैया स्टिंग में इस्तेमाल फोन दिल्ली से खरीदा गया, कुमारस्वामी के घर पहुंचा
पूर्व कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाना बनाने वाले कथित स्टिंग ऑपरेशन में इस्तेमाल मोबाइल फोन दिल्ली के करोल बाग से खरीदा गया था। यह फोन केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सरकारी आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंपा गया। बंगलूरू पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रितेश पांडे ने यह बात अपने बयान में कही। पांडे को 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Amar Ujala··Bengaluru