विज्ञानफ़ोटो: Amar Ujalaभारत में फार्मा, दुर्लभ खनिज व एआई में सर्वाधिक शोध; यूपी तीसरे स्थान पर
भारत में फार्मा, दुर्लभ खनिज और एआई क्षेत्र में सबसे अधिक शोध हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु पहले, महाराष्ट्र दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2024-25 में 223,005 शोध प्रकाशन और 62,934 पेटेंट आवेदन हुए। विश्वविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों से 196,812, सरकारी प्रयोगशालाओं से 39,145 और उद्योगों से 16,521 प्रकाशन हुए। यूपी में एआई व साइबर सिस्टम पर 2,272 और फार्मा व स्वास्थ्य क्षेत्र में 7,518 प्रकाशन हुए। ये आंकड़े नीति आयोग की पहल इंडिया एसएंडटी स्कोरबोर्ड से हैं।
Amar Ujala·


