राजनीतिफ़ोटो: Aaj Takमहंगाई और असमानता के खिलाफ फ्रांस में 4 लाख से अधिक प्रदर्शनकारी
महंगाई, आर्थिक असमानता और खराब होती सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ फ्रांस में 4 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस, ल्योन, मार्सिले, बोर्डो, लिले और नैनटेस जैसे शहरों में पुलिस ने आंसू गैस, लाठी और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 70,000 पुलिसकर्मी तैनात थे, बावजूद इसके कई जगह झड़पें और सड़कें ब्लॉक हुईं। फ्रेंच इंटीरियर मिनिस्ट्री ने 4.1 लाख प्रदर्शनकारियों की सूचना दी, जबकि ट्रेड यूनियनों ने 8 लाख तक का अनुमान लगाया।
Aaj Tak·



