राजनीतिफ़ोटो: ABP Live Hindiदिल्ली के रामलीला मैदान में रैली के बाद विपक्ष की योजना
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को हुई इंडिया गठबंधन की रैली ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया।
ABP Live Hindi··Delhi