खेलफ़ोटो: News18Hi Sportsओलंपिक चैंपियन शौने मिलर-उइबो ने 400 मीटर विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा
दो बार की ओलंपिक चैंपियन और दो बच्चों की मां शौने मिलर-उइबो ने महिलाओं की 400 मीटर रेस का विश्व रिकॉर्ड तोड़ना अपना अगला बड़ा लक्ष्य बनाया है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 की अंतरराष्ट्रीय एंबेसडर के रूप में भारत आईं मिलर-उइबो ने बच्चे जन्म देने के बाद ट्रैक पर शानदार वापसी की है। उन्होंने कहा कि मातृत्व ने उनके खेल के उद्देश्यों को नया आयाम दिया है और लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में केवल एक स्पर्धा में उतरने का संकेत दिया है।
News18Hi Sports··Delhi




