विश्वफ़ोटो: News18Hi Businessउत्तर रेलवे ने सहारनपुर-वाराणसी के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई
त्योहारों में टिकट की परेशानी झेल रहे यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने राहत दी है। सहारनपुर और वाराणसी के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04552 सहारनपुर से 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 04551 वाराणसी से 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे चलेगी। मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़ और जंघई समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।
News18Hi Business·




