खेलफ़ोटो: Amar Sportsएशियन पैरा गेम्स में निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप में गोल्ड जीता
नागोया सिटी के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एशियन पैरा गेम्स में निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप में 7.11 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव ने 6.99 मीटर के साथ रजत और श्रीलंका के मोहम्मदू सफरान ने 6.55 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। निषाद हाई जंप के मौजूदा चैंपियन और पेरिस पैरालंपिक 2024 के रजत पदक विजेता भी हैं।
Amar Sports··Nagoya


