राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaएनआईए ने श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने वाली संपत्ति जब्त की
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने श्रीनगर के हजरतबल इलाके के दनिहामा गांव में आरोपी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ 'मामा गस' की एक रिहायशी संपत्ति जब्त की। इस संपत्ति का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आपत्तिजनक सामान छिपाने के लिए किया गया था। मामला जकूरा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR 24/2026 से जुड़ा है और जांच में स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स का पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ नेटवर्क सामने आया।
Amar Ujala··Srinagar



