स्वास्थ्यफ़ोटो: Amar Ujalaनई दवा संयोजन से 92% मरीजों को प्रतिरोधी संक्रमण से राहत
कार्बापेनेम एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी संक्रमण वाले 72 वयस्क मरीजों के अध्ययन में सेफेपिम-जिडेबैक्टम संयोजन से 60 मरीजों में 91.7% को ठीक पाया गया। इनमें मेटालो-बीटा-लैक्टामेज एंजाइम बनाने वाले बैक्टीरिया शामिल थे। अध्ययन में वेल्लोर, लखनऊ, जोधपुर, हैदराबाद और मुंबई के प्रमुख अस्पताल शामिल थे। इलाज 7 से 21 दिन तक नस के जरिए दिया गया। यह प्रारंभिक परिणाम है।
Amar Ujala·


