स्वास्थ्यफ़ोटो: Amar Ujalaमुंबई के डॉक्टरों ने 700 ग्राम के प्रीमेच्योर बच्चे को बचाया
मुंबई के केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने जन्म के समय मात्र 700 ग्राम वजन वाले एक प्रीमेच्योर नवजात को बचाया। बच्चे को पांच महीने तक नवजात गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया। गंभीर जटिलताओं के बाद बच्चे का वजन 3.3 किलोग्राम हो गया। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली और अब वह पूरी तरह से मां का दूध पी रहा है। देखरेख नियोनेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. अनीता हरिबालकृष्ण ने की।
Amar Ujala··Mumbai



