विश्वफ़ोटो: Aaj Tak51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, जिसने दर्जन से अधिक लोगों को काटा
पलवल जिले के हथीन में 51 हजार रुपये के इनामी बंदर को पकड़ा गया है, जिसने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा था। एक वीडियो में एक व्यक्ति बंदर को पीठ पर लादे हुए दिख रहा है, जबकि बड़ी संख्या में लोग पीछे चल रहे हैं। भीड़ में कुछ लोग बंदर को थप्पड़ मारते भी नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aaj Tak··Hathin




