डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
बुधवार को करवा चौथ की पूर्व संध्या पर डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक परंपराओं को मनाने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई।
Dainik Tribune··Narwana




