स्वास्थ्यफ़ोटो: HT EducationMCC NEET UG 2026 स्ट्रे वेकेंसी राउंड पंजीकरण शुरू
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वेकेंसी राउंड का पंजीकरण 12 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू करेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। विकल्प भरने की प्रक्रिया 12 से 15 अक्टूबर तक चलेगी, विकल्प लॉकिंग 14 अक्टूबर शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक होगी। सीट आवंटन 15-16 अक्टूबर को होगा, परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित होंगे। रिपोर्टिंग 19 से 26 अक्टूबर तक होगी। अंतिम स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए ताजा पंजीकरण होंगे।
HT Education·



