पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला, हाथ काटे और गोली मारी...
पुणे जिला एवं सेशंस कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। आरोपी को गोली मारी गई और धारदार हथियार से उसके हाथ काट दिए गए। आरोपी चार दिन पहले जेल से छूटा था। इस घटना में छह हमलावर फरार हैं। कोर्ट के बाहर इस घटना से हड़कंप मच गया।
Dainik Bhaskar··Pune



